अनुमंडल प्रशासन पकड़ीदयाल के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री मंगला कुमारी के नेतृत्व में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सद्भाव के साथ संपन्न कराने हेतु विधि व्यवस्था के मद्देनजर एरिया डॉमिनेंसी के तौर पर पकड़ीदयाल, मधुबन, फेनहारा प्रखंड मुख्यालय में फ्लैग मार्च निकला गया। इस दौरान सभी लोगों से मोहर्रम के त्यौहार को सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि पूरा जिला प्रशासन हर कदम पर सहयोग के लिए तैयार है, कहीं भी गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police