#चित्रकूट ब्रेकिंग
रेलवे क्रॉसिंग के पास लावारिस हालत में मिली नवजात बालिका, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
चित्रकूट। जिला मुख्यालय के समीप रेलवे क्रॉसिंग के पास कटे हुए पेड़ की आड़ में एक नवजात बालिका लावारिस अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, भौंरी निवासी पूनम देवी ने मानवता का परिचय देते हुए नवजात बालिका को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। ग्रामीणों ने बताया कि शाम के समय कोई अज्ञात व्यक्ति चुपचाप बालिका को वहां छोड़कर चला गया था। कुछ देर बाद बालिका के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
सूचना मिलने पर चाइल्ड लाइन की टीम भी मौके पर पहुंची और बालिका को जिला अस्पताल में चिकित्सकों से चिकित्सीय परीक्षण कराया। जांच के बाद चिकित्सकों ने नवजात को स्वस्थ बताया है।
फिलहाल संबंधित विभाग एवं पुलिस मामले की जांच में जुटी है और नवजात को वहां छोड़ने वाले अज्ञात व्यक्ति की जानकारी जुटाई जा रही है।
(सूत्र