पथरगामा: पथरगामा फोरलेन सड़क पर कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, तीन लोग घायल
फोरलेन सड़क पर चांदी चक्र के समीप गुरुवार को 12:00 बजे दिन में कार एवं बुलेट बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई हादसे में बाइक पर सवार छोटी कल्याणी गांव निवासी महाबली मंडल 45 बरस उनके पत्नी ललिता देवी 26 बरस और पुत्र वेदानंद मंडल 6 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तीनों सुंदर नदी में स्नान कर गोड्डा की ओर लौट रहे थे इसी दौरान दुर्घटना घटी।