शौच के लिए खेत गए युवक पर आवारा सांड का हमला, मौत,देखिए किस तरीके बिलख रहा परिवार
कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गरई गांव में गुरुवार सुबह आवारा सांड के हमले में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, बांदा जिले के जरौही गांव निवासी राजकुमार 7 जुलाई को अपनी ससुराल गरई गांव आया था। बुधवार सुबह वह शौच के लिए खेत की ओर गया था। इसी दौरान एक आवारा सांड ने उस पर अचानक हमला कर दिया। सांड ने युवक को पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह सांड को भगाया, लेकिन तब तक राजकुमार की मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के साले ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। मौके पर पहुंची सैनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम �