मुख्यमंत्री योगी के सफल दौरे के बाद प्रशासन ने ली राहत की सांस
संतकबीरनगर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा सकुशल और सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कार्यक्रम के समापन के बाद जिला अधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर प्रस्थान तक प्रशासन और पुलिस ने बेहतर समन्वय के साथ सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संभाला। पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रही, जिसके बाद अधिकारियों ने सभी विभागों की टीमों की सराहना की।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 26, 2026