शोहरतगढ़: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने BSA ग्राउंड में आयोजित सिद्धार्थनगर महोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण
रविवार की शाम 4:00 के लगभग जिला मुख्यालय के बीएसए ग्राउंड में आगामी दिनांक 29 जनवरी 2025 से 2 फरवरी 2025 तक आयोजित होने वाले सिद्धार्थनगर महोत्सव की तैयारियो का जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक महाजन ने निरीक्षण किया है।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यहां की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया है।