डुमरांव: शराब पकड़वाने से नाराज़ तस्करों ने जवही दियर पिकेट पुलिस के सिपाहियों को पीटा, दो तस्कर हथियार समेत गिरफ्तार
Dumraon, Buxar | Mar 7, 2026 ब्रह्मपुर पुलिस ने दो शराब तस्करों को अवैध हथियार और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्त बीते दिनों जवही दीयर पिकेट पोस्ट पर तैनात दो पुलिसकर्मियों से मारपीट करने के आरोपित भी है। पिकेट पुलिसकर्मियों द्वारा शराब की खेप बरामद करवाने से नाराज़ इन तस्करों ने बीते 2 मार्च को पिकेट के दो पुलिसकर्मियों के साथ जमकर मारपीट की थी।