जमुई: अगहरा में मारपीट में एक व्यक्ति घायल हुआ
Jamui, Jamui | Jan 17, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के अगहरा गांव में शनिवार की सुबह 9 बजे आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान प्रभात सिंह के रूप में की गई है। प्रभात ने बताया कि उसके पड़ोसी द्वारा ही मारपीट की गई जिसमें वह घायल हो गया।