जमुई: बायपास से गायब हुए छात्र को 3 घंटे बाद नरियाना स्थित नदी से पुलिस ने किया बरामद, सदर अस्पताल में कराई स्वास्थ्य जांच
Jamui, Jamui | Jan 17, 2026 बाईपास रोड से कोचिंग में पढ़ाई कर लौट रहे एक छात्र के गायब होने मामले में पुलिस ने तीन घंटे बाद शुक्रवार की रात 9:00 बजे नरियाना पुल स्थित नदी से छात्र को सुरक्षित बरामद कर लिया है, जबकि आरोपित फरार हो गया। बरामद छात्र को स्वास्थ्य जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया और पूछताछ के लिए पुलिस लेकर थाना चली गई। शनिवार को FIR की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।