जमुई: लक्ष्मीपुर में तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटने से दो लोग घायल, एक को पटना रेफर किया गया
Jamui, Jamui | Jan 17, 2026 जमुई मुंगेर मुख्य मार्ग के लक्ष्मीपुर के पास शुक्रवार देर शाम 7 बजे एक तेज रफ्तार ई रिक्शा पलट गई। जिसमें सवार दो युवक घायल हो गए दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के हरचा हरला निवासी रोहित मांझी दिग्घी के प्रेम कुमार के रूप में हुई है।