बालूमाथ: बालूमाथ में भीषण सड़क हादसा, कार सवार युवक की मौत, भतीजा गंभीर रूप से घायल, विरोध में सड़क जाम
बालूमाथ–चतरा मार्ग पर आज बुधवार को बालूमाथ के टमटमटोला पांकी मोड़ के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चतरा जिला मुख्यालय के शहादत चौक बिंड मोहल्ला निवासी मो. जुल्फेकार (30 वर्ष) पिता–एकराम आलम ड्राइवर अपने भतीजे के साथ एसयूवी कार से रांची से चतरा जा रहे थे।