शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर बाड़ी कस्बे में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दो लोगों और दो बाइकों से जा टकराई। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दोनों बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने के बाद भराड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।