नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 3 टेस्ला MRI मशीन का उद्घाटन, PET स्कैन मशीन के लिए शिलान्यास और Tertiary Care Cancer Centre का उद्घाटन किया।
इन आधुनिक सुविधाओं से स्थानीय लोगों को गंभीर बीमारियों की जांच और उपचार के लिए बेहतर चिकित्सा सेवाएं अपने ही प्रदेश में मिलेंगी। इलाज के लिए दूर के शहरों तक जाने की परेशानी भी कम होगी।
चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के विषय में फैकल्टी सदस्यों के साथ सार्थक चर्चा हुई।