बदायूं ब्रेकिंग न्यूज़ | बिसौली
बेटी की शादी के लिए मजदूरी कर जोड़ी थी पाई-पाई, बैंक खाते से गायब हुए 4 लाख 80 हजार रुपये!
बिसौली के मोहल्ला गदरपुरा निवासी मुन्नालाल ने शोभित वार्ष्णेय पर बैंक खाते से कथित धोखाधड़ी कर लाखों रुपये निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक बैंक खाते में बेटी की शादी के लिए जमा 4 लाख 80 हजार रुपये में से अब महज 2400 रुपये शेष हैं।
हैरानी की बात यह है कि पीड़ित की बेटी की शादी 3 दिसंबर को तय है। पीड़ित ने थाना बिसौली में प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच, कार्रवाई और अपनी मेहनत की कमाई वापस दिलाने की मांग की है।
आखिर बेटी की शादी के लिए जोड़ी गई मेहनत की कमाई कहां गई? अब पुलिस जांच पर टिकी हैं पीड़ित परिवार की उम्मीदें।
#BadaunNews #BisauliNews #बदायूं #बिसौली #BankFraud #BankAccountFraud #AEPSFraud #CyberCrime #UPPolice #PoliceInvestigation #बैंक_धोखाधड़ी #धोखाधड़ी #जनमहिमा_न्यूज़ #JanMahimaNews Part 6
Bisauli, Budaun | Nov 25, 2026