BAGHPAT DESK : बड़ौत पुलिस की मुठभेड़ में दो आरोपी घायल, गिरफ्तार
बागपत के लुहारी जंगल में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दिनेश उर्फ छोटू और मनवीर उर्फ मन्नू घायल।
दोनों आरोपियों पर 31 अक्टूबर को सुल्तानपुर हटाना गांव में हुए खूनी संघर्ष और फायरिंग का आरोप है।
पुलिस ने कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किए।