कोलगवां पुलिस ने गहरानाला से चोरी करने वाले आरोपी अमन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है । वहीं पुलिस ने चोरी के एक पुराने मामले में सिंधी कैंप से कबाड़ी धर्मेंद्र कुकरेजा को गिरफ्तार कर लिया है । शनिवार की शाम 5 बजे दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में लिखापढ़ी करने के बाद अदालत में पेश कर दिया है । जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा ।