गहिरानाला में चोरी का सामान ऑटो में लोड करते समय ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी हिरासत में
कोलगवां के गहिरानाला में चोरी का सामान ऑटो में लोड करते समय पुलिस मौके पर पहुंच गई । पूछताछ के बाद ऑटो ड्राइवर अरुण चौधरी को गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग को भी हिरासत में ले लिया । पुलिस ने जांच कर दोनों के खिलाफ मामला कायम कर लिया । पुलिस ने दोनों का शनिवार की सुबह 1130 बजे जिला अस्पताल में मेडिकल कराया और पेश करने के लिए के लिए कोर्ट रवाना हो गई है ।