महादेवा गोलीकांड: पुलिस इकबाल सिंह को बेवजह आरोपी बना रही, परिजनों ने एसपी ऑफिस में दिया आवेदन
सतना के महादेवा में पिछले दिनों हुए गोलीकांड में पुलिस बेगुनाह इकबाल सिंह को केस में फसाने के आरोप लग रहे हैं । चाणक्यपुरी कॉलोनी निवासी इकबाल सिंह का कोई लेना देना ही नहीं है लेकिन पुलिस केस में आरोपी बना रही है । शनिवार की दोपहर 2 बजे इकबाल सिंह के परिजन SP आफिस पहुंचे और मामले में निष्पक्ष जांच कर बेगुनाह इकबाल सिंह को केस में न फसाने आग्रह किया है ।