हिनौती: प्रिज्म सीमेंट प्रबंधन स्टे के बावजूद किसान की जमीन पर कर रहा कब्जा, पीड़ित किसान थाने पहुंचा
हिनौती गांव मे किसान अंकित शर्मा के खेत मे प्रिज्म सीमेंट फैक्ट्री व उसके गुर्गे कोर्ट स्टे के बावजूद कब्जा कर रहे है । किसान ने विरोध किया तो मारपीट कर दी गई, इससे पहले भी कई बार मारपीट कर चुकी हैं । शिकवा शिकायत बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं हुई । शनिवार दोपहर 1 बजे पीड़ित किसान अंकित शर्मा प्रिज्म प्रबंधन व उसके गुर्गों के खिलाफ रिपोर्ट करने थाने पहुंचा है ।