सेन्हा: तेज धूप और गर्म हवाओं से सेन्हा प्रखंड के लोग बेहाल, शाम के बाद बाजारों में लौट रही रौनक
लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड में बढ़ती गर्मी और उमस ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद लोगों को कुछ दिनों तक राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।