मुज़फ्फरनगर: नई मंडी कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे दो गैंगस्टर सगे भाइयों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
एसएसपी अभिषेक सिंह के द्वारा लगातार जनपद मुजफ्फरनगर में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान को लेकर नई मंडी कोतवाली प्रभारी दिनेश बघेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक विकास कुमार के द्वारा नगर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी से काफी लंबे समय से फरार चल रहे दो गैंगस्टर के आरोपी सुमित श्रीवास्तव पुत्र जगदीश शरण, रजत श्रीवास्तव पुत्र जगदीश शरण को गिरफ्तार किया गया।