दमोह: दमोह पुलिस ने 5 महीने में खोजे 208 गुम मोबाइल, दमोह एसपी की मौजूदगी में लोगों को सौंपे
Damoh, Damoh | May 21, 2026 दमोह पुलिस ने वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों में गुम हुए मोबाइल फोन तलाशने में बड़ी सफलता हासिल की है। जिलेभर में चलाए गए विशेष “गुम मोबाइल खोज अभियान” के तहत पुलिस ने अब तक 208 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंपे हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 41 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है।पुलिस कंट्रोल रूम में sp आनन्द कलादगी की मौजूदगी में मोबाइल दिए