➡️ "विश्व पर्यावरण दिवस" पर जिला पंचायत हरदा में कार्यशाला का आयोजन
➡️ कार्यशाला में जैव विविधता संरक्षण पर दिया जोर
➡️ "एक पेड़ मॉं के नाम" अभियान के तहत आम-जामुन के पौधे रोपे
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में "जैव विविधिता, वन्य जीव, जलीय वनस्पति एवं जंतु" विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजलि जोसेफ जोनाथन ने कार्यशाला का उद्देश्य एवं रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि जैव विविधता का संरक्षण समय की मांग है।
कार्यशाला में हरदा डिग्री कॉलेज के सहायक प्राध्यापक श्री पवन राठौर ने "जैव विविधिता, वन्य जीव, जलीय वनस्पति एवं जंतु" विषय पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने जिले की जैव विविधता और उसके संरक्षण के उपायों पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात उपवनमंडलाधिकारी, वनमंडल दक्षिण सामान्य हरदा श्री राकेश लहरी ने वन्य जीव संरक्षण और जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के महत्व को समझाया। उन्होंने उपस्थितजनों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हम सबके लिए जरूरी है पर्यावरण से ही हमें खाना, पानी, जंगल सब पर्यावरण से ही संभव है पर्यावरण से ही शुद्ध आक्सीजन प्राप्त होती है। हमारे कर्तव्य है कि पर्यावरण को बचाने का हर संभव प्रयास करें।
कार्यशाला में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए और आमजन से पौधे लगाने एवं प्लास्टिक का उपयोग कम करने का आह्वान किया।
जिला पंचायत सदस्य श्री ललित पटेल ने कहा कि आज आवश्यकता है प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पौधे रोपण कर पर्यावरण का संरक्षण एवं जल का संरक्षण करना है।
कार्यशाला में श्री लीलाधर बांके, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
*पौधारोपण भी किया गया*
जिला पंचायत परिसर में इस दौरान उपस्थित अतिथियों एवं सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने "एक पौधा मॉं के नाम" अभियान के तहत आम और जामुन के पौधे भी रोपित किए।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Environment, Madhya Pradesh
#विश्व_पर्यावरण_दिवस #एक_पेड़_माँ_के_नाम #हरदा #जैव_विविधता #PlantTrees #WorldEnvironmentDay
26 views | Harda, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026