हसपुरा: हत्या के प्रयास के मामले में चार नामजद अभियुक्तों को टनकुपी गांव से पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
हसपुरा थानाक्षेत्र के टनकुपी गांव से बीती रात हत्या करने का प्रयास के मामले में चार नामजद अभियुक्त को हसपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।जिसे शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की चारो के खिलाफ हसपुरा थाना में हत्या करने का प्रयास के मामले में कांड संख्या 315/25 दर्ज है।