शाहजहांपुर: मकान के कब्जे के विवाद में महिला से मारपीट, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार: एसपी सिटी ने दी जानकारी
शाहजहांपुर। थाना निगोही क्षेत्र में मकान के कब्जे को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ने बताया कि मकान के कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।