सहारनपुर: चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन पर की बड़ी कार्रवाई, बिना रॉयल्टी के सामग्री ले जा रहे 14 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां की सीज
सहारनपुर में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिलकाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शनिवार सुबह 10 बजे दुमझेड़ा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बिना रॉयल्टी के खनन सामग्री ले जा रहे 14 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया। सभी वाहनों को खनन सामग्री समेत थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।