सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को शासकीय कार्यालयों में निर्धारित समय प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर साकेत मालवीय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में संचालित उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास तथा सहकारिता विभाग का औचक निरीक्षण किया।