कोरबा: गणेश कुलदीप फिर चुने गए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, समर्थकों में दिखा उत्साह
Korba, Korba | Apr 14, 2026 अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप ने एक बार फिर अपनी जीत का परचम लहराया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय जायसवाल को 20 वोट हराते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। जबकि शिव सोनी तीसरे स्थान पर रहे।इस जीत के साथ ही गणेश कुलदीप लगातार दूसरी बार अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने हैं,जबकि अब तक वो तीसरी बार अध्यक्ष पद पर चुने गए है।