रसूलाबाद: भीखदेव के समीप जर्जर पुलिया दे रही हादसे को दावत, मरम्मत न होने से ग्रामीणों में नाराजगी
रसूलाबाद की ग्राम पंचायत भीखदेव अंतर्गत औझान गांव जाने वाले संपर्क मार्ग पर स्थित जर्जर पुलिया राहगीरों के लिए खतरा बनी हुई है।पुलिया का निचला हिस्सा टूटकर खोखला हो चुका है,जबकि ऊपर सड़क का भी काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।हालत यह है कि भारी और लोडेड वाहन पुलिया से गुजरते समय फंस रहे हैं।इसके बावजूद मरम्मत नहीं कराए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है