गुन्नौर: गांव जैतोरा सागरपुर में किसान के मकान की पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोरों ने नगदी, जेवर, कपड़े व बर्तन की चोरी की
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जैतोरा सागरपुर निवासी नौरंगी का मकान गांव के बाहरी छोर पर बना हुआ है। नौरंगी और परिवार के लोग घर के आंगन में सो रहे थे। शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि करीब 2 बजे अज्ञात चोरों ने नौरंगी के मकान की पीछे की दीवार में नकब लगाकर घर में रखी 1 हजार रुपए की नगदी चांदी के जेवर वर्तन कपड़े आदि सामान चोरी कर लिया।