मुज़फ्फरनगर: पूर्व केंद्रीय मंत्री के गांव कुटबा में 20 बदमाशों ने की फायरिंग, गोलीबारी से गांव में फैली दहशत
शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के पैतृक गांव कुटबा में शुक्रवार को दहशत फैलाने वाली फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि 15 से 20 बदमाश तीन गाड़ियों और एक बुलेट मोटरसाइकिल से गांव में पहुंचे और मोहित नामक ग्रामीण के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।