सहारनपुर में सपा सांसद इकरा हसन के भावुक बयान “मुझे मुल्ली कहा गया, आतंकवादी कहा गया” के बाद अब इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान का बड़ा बयान सामने आया है। मुजफ्फरनगर में एक दीपावली मिलन समारोह के दौरान डॉ.बालियान ने कहा कि राजनीति में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। इकरा हसन जनता द्वारा चुनी गई जनप्रतिनिधि हैं।