मुज़फ्फरनगर: नगर कोतवाली पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, बरामद हुआ तमंचा और कारतूस
थाना नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में चरथावल निवासी गौकश जुनेद आलम गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके पास से एक तमंचा,जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया। बताया गया कि दोनों आरोपी हाल ही में हुई गौकशी की वारदात में शामिल था