गंगरार में ग्रामीण सेवा शिविर में विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर आमजन को मिले। उन्होंने PWD व बिजली विभाग को फटकार लगाई कि 3-4 माह से गंगरारवासी धूल खा रहे हैं, सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ। शिविर में स्वास्थ्य जांच उपकरण खराब निकले।