लातेहार: हटा ग्राम के चार ईसाई परिवारों ने लातेहार में एसपी से सुरक्षा की मांग की
मनिका प्रखंड के बरकाडीह पंचायत के हटा ग्राम के रहने वाले चार ईसाई परिवार के सदस्यों ने सोमवार की दोपहर 2 बजे लातेहार एसपी को स्वागत कक्ष में आवेदन देकर रक्षा की गुहार लगाया है। ईसाई परिवार के सदस्यों ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व हमने ईसाई धर्म ग्रहण किया था तब से सरना धर्म मानने वाले गांव के लोग हमें प्रताड़ित करते आ रहे हैं। और अब जान से मारने की धमकी देते है।