लातेहार: अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी और दान का विशेष महत्व: त्रिभुवन पांडेय, मनोकामना सिद्ध मंदिर के पुजारी
वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। इसे युगादि तिथि भी कहा जाता है। क्योंकि इसी दिन त्रेता युग का आरंभ हुआ था। इस वर्ष अक्षय तृतीया मंगलवार से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल को पूरे दिन रहेगी। उदयातिथि के अनुसार व्रत और पर्व 30 अप्रैल को ही मनाया जाएगा।जानकारी सोमवार की शाम करीब पांच बजे पुजारी त्रिभुवन पांडेय ने दी।