फरसगांव: बस स्टैंड में लगी वाटर ATM मशीन बनी शोपीस, दुकानों के पीछे छिपा, राहगीर 15-20 ₹ में पानी खरीद रहे
नगर पंचायत फरसगांव के बस स्टैंड में आम जनता की सुविधा के लिए लगाया गया वाटर एटीएम इन दिनों अपनी उपयोगिता खोता नजर आ रहा है। मशीन के सामने अस्थायी दुकानों के संचालन के कारण यह पूरी तरह लोगों की नजरों से ओझल हो गई है, जिससे राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।भीषण गर्मी के बीच जहां लोगों को ठंडे पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है।