झांसी: झांसी कोर्ट के बाहर PNB ATM लूटने की कोशिश, नवाबाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Nov 14, 2026 झांसी में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। कोर्ट परिसर के बाहर लगे पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम को लूटने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना नवाबाद पुलिस सक्रिय हुई और कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी ने एटीएम लूटने की कोशिश कैसे और किस मकसद से की, इसका खुलासा पुलिस करेंगी