संभल में कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रभारी ने महिला संगठन के पदाधिकारी के साथ एक आवश्यक बैठक की। यह बैठक महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के आह्वान पर आयोजित की गई। मुख्य अतिथि ने बताया कि सरकार मनरेगा योजना को खत्म करके देश के गरीब और कमजोर मजदूरों का रोजगार छीने का प्रयास कर रही है।