अशोक नगर: शाढ़ौरा में आंगन में सो रही 15 वर्षीय किशोरी को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
अशोकनगर जिले के शाढ़ौरा में सांप के काटने से 15 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। रानी पटेल रात करीब 2 बजे अपनी दादी के साथ घर में जमीन पर सो रही थी,तभी सांप ने उसके हाथ में डस लिया। परिजन उसे पहले शाढ़ौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।