कैराना: कैराना के पावटीकलां गांव में फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो भाइयों को किया गिरफ्तार, बरामद हुए हथियार व कारतूस
Kairana, Shamli | Oct 19, 2026 शामली एसपी एनपी सिंह ने सोमवार को बताया कि 18 अक्टूबर को गांव पावटीकलां निवासी अंकित और रवि के बीच दुकान पर बाल कटवाने के दौरान बनियान फेंकने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी। आरोप है कि कुछ समय बाद रवि और उसका भाई रजत तमंचे लेकर अंकित के घर के पास रास्ते में पहुंचे, जिन्होंने गाली-गलौज करते हुए फायरिंग की।