उन्नाव: उन्नाव के बांगरमऊ बाईपास के पास सड़क हादसे में दो बाइकों की टक्कर, महिला समेत 3 लोग घायल
Unnao, Unnao | Aug 17, 2026 बांगरमऊ बाईपास के पास सोमवार शाम 6 बजे एक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो बाईकों में आपस में टक्कर हो गई और दोनों बाइक सवारों में महिला समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायल महिला और उसके पति को इलाज के बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को उन्नाव जिला अस्पताल रेफर कर दिया