मांडवला पंचायत में शांति देवी ने सरपंच पद के लिए जताई दावेदारी : जालोर। मांडवला ग्राम पंचायत में शांति देवी पत्नी मादाराम चौधरी ने सरपंच पद के लिए अपनी दावेदारी जताई है। उन्होंने कहा कि मौका मिलने पर गांव के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। गांव में शिक्षा, पेयजल, सड़क सहित विभिन्न जनसमस्याओं का समाधान करवाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण कर गांव में विकास कार्यों को गति देने का प्रयास करेंगी।
Jalor, Jalor | Oct 22, 2026