हज़ारीबाग: दारू पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 48 किलो गांजा बरामद
हजारीबाग जिले के दारू थाना पुलिस ने एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 किलो गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई टाटीझरिया क्षेत्र अंतर्गत शिवानी नदी के पास की गई, जहां से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार आरोपी सिलीगुड़ी से रांची की ओर गांजा ले जा रहा था। गुप्त सूचना पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ जारी है।