इगलास: इगलास गोरई थाना क्षेत्र के गांव श्यामगढ़ी में सर्पदंश से 9 वर्षीय किशोरी की हुई मौत
Iglas, Aligarh | Aug 17, 2026 इगलास गोरई थाना क्षेत्र के गांव श्यामगढ़ी में रविवार देर रात सर्पदंश से एक 9 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने जा रही रिया कुमारी को सांप ने डस लिया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।यह घटना रात करीब 10 बजे हुई।हरेंद्र सिंह की पुत्री रिया कुमारी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने जा रही थी।