पूर्णिया पूर्व: विधायक ने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुर बेलवा का किया निरीक्षण
पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामपुर बेलवा का सदर विधायक बिजय खेमका ने निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में शिक्षा व्यवस्था एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा किया। छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना।जिसके बाद विद्यालय में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया।