पूर्णिया पूर्व: बनमनखी थाना ने वाहन जांच के दौरान चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बनमनखी थाना दिवा गश्ती पदाधिकारी रसाढ़ रोड में नहर पुल के पास वाहन जाँच कर रहे थे। वाहन जाँच के क्रम में रसाढ़ गाँव की ओर से आ रहे एक मोटरसाईकिल सवार को वाहन जाँच हेतु रूकने का ईशारा किया गया तो मोटसाईकिल सवार पुलिस को वाहन जाँच करता देखकर तेजी से भागने का प्रयास किया जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।