पूर्णिया पूर्व: माकपा ने देशव्यापी आम हड़ताल के तहत रानीपरता में एनएच 131 ए को घंटों जाम कर नारे लगाए
ऐतिहासिक देशव्यापी आम हड़ताल और राज्य में वोटबंदी के खिलाफ,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे पूर्णियां कटिहार मुख्य सड़क एन एच 131 ए को रानीपतरा में घंटो तक चक्का जाम किया गया। आंदोलन का नेतृत्व माकपा के जिलासचिव सह जिला पार्षद राजीव सिंह कर रहे थे।