पूर्णिया पूर्व: झारखंड के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की अपनी टीम के साथ टेटगामा गांव पहुंचे, परिवारों से ली जानकारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टेटगामा गांव में हुए एक ही परिवार के पांच लोगों के नरसंहार को लेकर झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की अपनी टीम के साथ बुधवार को सुबह करीब 10 बजे घटनास्थल पर पहुंचे तथा उन्होंने पीड़ित परिजनों से पूरी जानकारी ली। उन्होंने जहां पर लोगों को जिंदा जलाया गया था उस जगह का भी निरीक्षण क