रामगंजमण्डी: चेचट के मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार करने पहुंचे लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 16 लोग घायल
रामगंजमंडी के चेचट में अंतिम संस्कार करने मुक्तिधाम पहुंचे लोगों पर शनिवार शाम करीब 5 बजे अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान लोगों में भगदड़ मच गई। लोगो ने शव को छोड़कर इधर उधर भागकर अपनी जान बचाई। मधुमखियों के हमले में कई लोग घायल हो गए। जिनका नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया गया।